उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव का बेटा ठगी में गिरफ्तार, फर्जी IPS बनकर डॉक्टरों को बनाता था निशाना


आरोप है कि वह खुद को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) का अधिकारी बताकर डॉक्टरों और अन्य लोगों को अपने झांसे में लेता था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने प्रभावशाली पहचान का फायदा उठाते हुए कई लोगों से धोखाधड़ी की।

कई लोगों से धोखाधड़ी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी डॉक्टरों से संपर्क कर खुद को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बताता था और विश्वास हासिल करने के बाद विभिन्न बहानों से उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश करता था।

कुछ मामलों में निवेश, सरकारी काम कराने और प्रभाव का इस्तेमाल करने का झांसा देकर भी लोगों को ठगा गया। शिकायत मिलने पर राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन दिल्ली में मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ राजपुर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं।

Source link



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *