Uttarakhand News: CM धामी ने बढ़ाया पुलिस जवानों का मनोबल, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार पर दिया जोर….


उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबल को संबोधित किया. उन्होंने युवा कांस्टेबल का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने पर जोर दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पहाड़ी राज्य होने के कारण यहां अक्सर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन में निपुण बनना आवश्यक है. उन्होंने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जनता के साथ समन्वय बनाए रखने और अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया. मुख्यमंत्री ने कांस्टेबल को आधुनिक प्रशिक्षण ग्रहण कर जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया.



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *