जौनसार-बावर पहुंचे सीएम धामी, बोले- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आदिवासी समाज की नीतियां और नियति बदलीं


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, शिक्षा और समग्र विकास के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत एकलव्य माडल आवासीय विद्यालय, प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान, वन धन योजना, प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन जैसी कई योजनाएं लागू की गईं हैं।

 

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आदिवासी समाज की नीतियां और नियति दोनों बदली हैं। जौनसार बावर सांस्कृतिक पुनरुथान समिति की ओर से स्वतंत्रता सेनानी केदार सिंह स्टेडियम नागथात में आयोजित 33वें लोक सांस्कृतिक महोत्सव व क्रीड़ा समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनसार बावर से उनका घर जैसा ताल्लुक है। यहां उन्हें उत्तराखंड की मूल आत्मा के साक्षात दर्शन होते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं भी कीं।

 

 

 

 

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आदिवासी समाज की नीतियां और नियति दोनों बदली हैं। जौनसार बावर सांस्कृतिक पुनरुथान समिति की ओर से स्वतंत्रता सेनानी केदार सिंह स्टेडियम नागथात में आयोजित 33वें लोक सांस्कृतिक महोत्सव व क्रीड़ा समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनसार बावर से उनका घर जैसा ताल्लुक है। यहां उन्हें उत्तराखंड की मूल आत्मा के साक्षात दर्शन होते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं भी कीं।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव के माध्यम से संस्कृति व विरासत को मंच देने का प्रयास किया है। सरकार ने प्रतिवर्ष जनजातीय खेल महोत्सव आयोजित करने का भी निर्णय लिया है।

 

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान अंतर्गत प्रदेश के 128 जनजातीय गांवों को चिह्नित किया है, जिसके तहत इन गांवों में सड़क, बिजली, पानी और इंटरनेट जैसी हर बुनियादी सुविधा पहुंचाकर इनका कायाकल्प किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कालसी, मेहरावना, बाजपुर और खटीमा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। बाजपुर और चकराता में भी नए एकलव्य आवासीय विद्यालयों का निर्माण कार्य जारी है।

 

जनजातीय समाज के बच्चों को पढ़ाई के लिए सरकार, प्राथमिक स्तर से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक छात्रवृत्ति भी प्रदान कर रही है। शैक्षिक विकास के लिए वर्तमान में 16 राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भी संचालित किए जा रहे हैं।

 

विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य का चहुंमुखी विकास हुआ है।

 

चकराता के विकास के लिए 56 योजनाओं में से 51 पूरी

 

मुख्यमंत्री ने कहा जनजातीय समुदाय की बेटियों के विवाह के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जनजातीय शोध संस्थान के लिए एक करोड़ रुपये का कार्पस फंड की स्थापित की गई है।

 

चकराता के विकास के लिए राज्य सरकार ने लगभग 39 करोड़ रुपये की 56 योजनाओं को मंजूरी दी थी, इनमें से 51 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। शेष पांच योजनाओं को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। पूरे क्षेत्र की सड़कों को मजबूत करने के लिए 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं पर काम चल रहा है।

 

राष्ट्रीय राजमार्ग 707 और 707 ए का चौड़ीकरण युद्धस्तर पर जारी है। कालसी-चकराता मार्ग पर जजरेड के पास भूस्खलन की समस्या का स्थायी समाधान किया जा रहा है। न्यू चकराता टाउनशिप हय्यो डांडा पंपिंग योजना पर लगभग 229 करोड़ रुपये की लागत से काम चल रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं

समरजेंस मोटर मार्ग का चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य

प्राथमिक विद्यालय नागथात आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित होगा

ब्लाक चकराता के बागी खेड़ा-कोटा तपलाड मार्ग में यमुना नदी पर 60 मीटर स्पैन पुल का निर्माण कार्य

चकराता के क्यारापुल-डामटा-म्यूंडा मोटर मार्ग के किमी 22 से छामरी व जाखणी तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य

विकासखंड कालसी के सकरोल से ग्राम भोड़ा-भालनू व उटेल होते हुए श्री महासू महाराज थैना तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य

ब्लाक चकराता के ग्राम खबऊ के अंतर्गत खेड़ा रमारका-कुन्ना- बुराष्टी में यमुना नदी से पंपिंग पेयजल योजना

ब्लाक चकराता के जगथान बुरायला मार्ग से उदांवा तक सड़क निर्माण

क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए द्वीना से बिसोई खुना अलमान तक नए संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य

यह भी बोले सीएम

 

जौनसार बावर प्राकृतिक सुंदरता के साथ अपनी मेहनतकश, सरल और स्वाभिमानी जनता के लिए जाना जाता है। यहां की लोक संस्कृति, एकता की भावना को बढ़ावा व भविष्य की पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा देती है। जौनसार के रासो की थाप, हारूल की गूंज जैसी महान परंपराएं उत्तराखंड के साथ पूरे देश का गौरव हैं।

 

ये रहे मौजूद

 

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, दायित्वधारी गीता राम गौड़, समिति अध्यक्ष नरेश चौहान, सचिव नरेन्द्र तोमर, खुशीराम जोशी, जयपाल सिंह तोमर, शूरवीर सिंह तोमर, बलवीर सिंह नेगी, ब्लाक प्रमुख कालसी सावित्री चौहान, ज्येष्ठ प्रमुख मीरा राठौर, एनडीआरएफ आईजी गंभीर सिंह चौहान, मोहर सिंह चौहान, अमित प्रकाश जोशी, अंकित चौहान, बलबीर सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह चौहान, राजवीर राठौर, भारत चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, शूरवीर सिंह चौहान, सीताराम चौहान, केसर सिंह चौहान, श्याम सिंह राठौड़, पूरन सिंह खन्ना, स्वराज सिंह चौहान, रितेश असवाल, चरण सिंह, रविंद्र भंडारी, पूरन सिंह तोमर, धन सिंह तोमर, विकास तोमर, रणवीर सिंह तोमर, अर्जुन दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन इन्द्र सिंह नेगी ने किया



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *